PDS जोगीरा…..एक शिक्षक की कलम से…

PDS जोगीरा…..
**बीजेपी की बस ये चाहत,राज्यसभा हो साथ
    कांग्रेस वाले बस ये पूछे,कब होंगे पीले हाथ
    जोगीरा सारा रा रा रा
 
**नोटों की माला बंद हो गई,बहन हो गईं लाल
    हाथी देखो बिदक गया है,बहन बजावे गाल
    जोगीरा सारा रा रा रा
 
**आम आदमी की मत पूछो,क्या है इनकी चाहत
    दिल्ली में पुलिस मिल जाये,विदेश बने सरकार
    जोगीरा सारा रा रा रा
 
**सुशासन बिहार में देखो,चहुँओर बहे बहार
   शिक्षक खेले वेतन-वेतन,लईका दंतचियार
   जोगीरा सारा रा रा रा
 
**होली वाले दिन को देखो,छाई है उमंग
    खुशियाँ ही खुशियाँ हैं देखो,उड़ता जाये रंग
    जोगीरा सारा रा रा रा
 
**खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे,नोचे जोरम-जोर
     केसरिया की सुनामी देखो,पहुँची चारों-ओर
      जोगीरा सारा रा रा रा

Be the first to comment

Leave a Reply